*राजस्व सेवा अभियान शहडोल संभाग में हुई फलीभूत हजारों किसानों को मिला सीधा लाभ*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर शहडोल संभाग की अभिनव पहल
राजस्व सेवा अभियान शहडोल संभाग में हुई फलीभूत
हजारों किसानों को मिला सीधा लाभ
शहडोल संभाग में 20 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण
रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 जून 2021 से चलाए गए राजस्व सेवा अभियान का प्रथम चरण शहडोल संभाग में फलीभूत हुआ है। राजस्व सेवा अभियान के प्रथम चरण में शहडोल संभाग के हजारों किसानों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिससे शहडोल संभाग के किसानों को सीधा लाभ हुआ है। कमिश्नर शहडोल संभाग की पहल पर वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उददेश्य से चलाए गए राजस्व सेवा अभियान के प्रथम चरण में शहडोल संभाग के 20 हजार 459 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
जिसमें अविवादित नामातंरण के 14 हजार 185 प्रकरणों का निराकरण किया गया है, अविवादित बटवारा के 01 हजार 973 प्रकरणों का निराकरण किया गया है वहीं शहडोल संभाग के 04 हजार 301 किसानों की भूमि का सीमाकंन किया गया है। शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान में 2 हजार 106 किसानों को निःशुल्क खसरे की प्रतियां मुहैया कराई गई वही 2 हजार 233 किसानों को संशोधित भू अधिकार पुस्तिका भी मुहैया कराई गई है। राजस्व सेवा अभियान में शहडोल संभाग के 9 हजार 993 किसानों को निःशुल्क खसरे की प्रतियां मुहैया कराई गई। शहडोल संभाग के 2164 गांवों में बी-01 का वाचन कराया गया।
शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान का दूसरा चरण सक्रियता के साथ चलाया जा रहा है, राजस्व सेवा अभियान के दूसरे चरण में किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के उददेश्य से कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व सेवा अभियान के द्वितीय चरण में राजस्व न्यायालयों यथा कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की अहम भूमिका होगी। राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा 15 दिवसों में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलों में उपस्थित रहकर पटवारी, राजस्व निरीक्षक से की जाएगी।
संभागीय आयुक्त द्वारा जिला स्तर पर अभियान अवधि में प्रतिमाह समीक्षा बैठक राजस्व अधिकारियों से की जाएगी, वहीं अभियान अवधि में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभार क्षेत्र के प्रत्येक तहसील में प्रत्येक राजस्व निरीक्षक मंडल में कम से कम 3 तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार क्षेत्रान्तर्गत कम से कम प्रतिमाह 04 राजस्व शिविर आयोजित करेंगे।