*सरपंच सचिव की देखी गई चलाकी सड़क शौचालय एवं मुक्तिधाम के नाम पर ग्राम पंचायत से पैसा निकालकर गटक गए पूरी सरकार कि राशि और जनता को दिखा दिया ठेंगा*
तहसील जैतहरी अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

सड़क शौचालय औरमुक्तिधाम के नाम पर पंचायत पचा गई सरकार कि राशि
शौचालय कार्य में नही मिल रही मजदूरों कि मजदूरी ग्रामपंचायत में भ्रष्टाचार अपने चरम पर
कार्यों में की जा रही लीपापोती, चल रहा गुणवत्ता विहीन कार्य
सचिव सरपंच लिख रहे भ्रष्टाचार कि इबारत
अनूपपुर समाचार
जी हां मामला जिला अनूपपुर के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहरी का है जहां सरपंच और सचिव रामजी राठौर के द्वारा अधिकारियों के मिलीभगत से कार्य में लीपापोती की जा रही है और निर्माण कार्यों में अपनी मनमानी करते हुए गुणवत्ता और योजनायों को दरकिनार कर गुणवत्ता विहीन नवनिर्माण कार्य कराया जा रहा है वही दूसरी तरफ इससे पूर्व में भी कार्य में लीपापोती देखी गई जहां कई कार्यों में इन्होंने भ्रष्टाचार में महरत हासिल कर शासन और मजदूरों का पैसा बंदरबाट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है
मुक्तिधाम में की गई अनियमितता
इससे पूर्व मुक्तिधाम का कार्य कराया गया लेकिन उसमें मुक्तिधाम तो बना पर उसके बाद चारों तरफ बाउंड्री वाल और सफाई का कार्य ना कराते हुए राशि आहरण कर भ्रष्टाचार में अपनी इबारत लिखना शुरु कर दिया गया।
सार्वजनिक शौचालय का नही मिला पैसा
वर्तमान में सभी पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय का कार्य कराया जा रहा है और लगभग लगभग सभी जगह के मजदूरों को उनकी मजदूरी मिल चुकी है परंतु यहां एक माह से कार्य कर रहे मजदूरों का अभी तक किसी तरह का भुगतान नहीं कराया गया।

किया जा रहा है गुणवत्ता विहीन कार्य
वर्तमान में नव निर्माण कार्य ग्रेवल सड़क और सड़कों का कार्य चल रहा है जिसमें सरपंच सचिव के द्वारा नियमों को दरकिनार कर अपनी मनमानी स्वरूप गिट्टी के जगह दस्त और जितना मुरूम होना चाहिए उससे भी कम मात्रा में प्रयोग कर गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है ग्रामीण जनों द्वारा इसके संबंध में सूचना का अधिकार लगाते हुए जानकारी मांगने पर साहब ने एक मां अवधि पूर्ण होने के बाद भी जानकारी देने से इनकार करते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि किस रोड का है हमें बताएं और जवाब देने से इनकार कर दिया।
मनरेगा के कार्य में छीना रोजगार
एक और जहां केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के समय से गरीब असहाय और मजदूरों को रोजगार और भरण पोषण के साधन मुहैया कराए जाने के लिए हर संभव था कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ सरपंच सचिव के द्वारा जेसीबी लगवा कर मनरेगा के कार्य में मनमानी करते हुए इनके पेट का निवाला छीनने का काम बखूबी किया गया साथ ही कार्य में भरपूर लीपापोती करते हुए फर्जी तरीके से मस्टरोल भरकर शासन के पैसे का चूना लगाने और गरीबों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ने का कार्य किया गया।
ग्रामीणों का कथन
ग्रामीणों का कहना है कि रोड निर्माण में गिट्टी कि जगह डस्ट युक्त गिट्टी और नाममात्र का गिट्टी और मुरूम का कार्य कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मनरेगा के कार्यों में भी गरीबों और ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय जेसीबी मशीन से कार्य करा कर रोजगार छीनने का कार्य बखूबी किया गया
वहीं सार्वजनिक शौचालय निर्माण में मजदूरों कि मजदूरी अभी तक ना मिलने कि बात भी सामने आई है एक ओर जहां केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों और ग्रामीणों को रोजगार देने कि बात कही गई थी वही दूसरी तरफ ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारी शासन के साथ आंख मिचौली का खेल खेलते हुए ग्रामीणों का शोषण और भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इनका कहना है
इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ इमरान सिद्दीकी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा बात संज्ञान में आई है कार्यवाही कराई जाएगी दोशी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही मैं जांच कराता हूं।
देखिए जिला अनूपपुर से संभागी ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट




