*प्रदेश खनिज साधन एवं श्रम मंत्री के द्वारा ग्राम जरधोबा को दिए अनेक सौगातें, क्षेत्र में हरसंभव किया जाएगा विकास*
पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*प्रदेश खनिज साधन एवं श्रम मंत्री के द्वारा ग्राम जरधोबा को दिए अनेक सौगातें, क्षेत्र में हरसंभव किया जाएगा विकास*
(पढ़िए पन्ना जिला से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पन्ना प्रवास के दौरान ग्राम जरधोबा में भटिया के पास अमृत सरोवर योजना अंतर्गत मनरेगा एवं 15वां वित्त से 19.88 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सरोवर का वैदिक रीति से पूजा करने के उपरांत कार्य स्थल पर मिट्टी खोदकर कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य का शुभारंभ मंत्री श्री सिंह एवं कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके उपरांत आपकी सरकार आपके साथ शिविर में भाग लेकर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए पन्ना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष जरधोबा क्षेत्र में 140 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में 70 लाख से अधिक जमीन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर जरधोबा निवासी श्री घनश्याम सिंह यादव द्वारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा, भूमि के पट्टे प्रधानमंत्री सड़क आदि की मांग रखी। इसी प्रकार अर्जुन सिंह यादव एवं अन्य द्वारा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पुस्तैनी भूमि के पट्टे विद्युत ठकुरास मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था आदि की मांग रखी गई।

मंत्री श्री सिंह ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। वहीं वनाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुराने पट्टेधारियों एवं वन वासियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अकोला से जरधोबा मार्ग का काम कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युतीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि गांव का सर्वे कराकर गरीबी की रेखा नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के नाम सूची में जोड़े जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा अभी तक जो विकास कार्य नहीं हो पाए थे, उन्हें क्षेत्र में प्रारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने कहा कि जिले के पांचों राजस्व अनुभागों में वन भूमि व्यवस्थापन अधिकारी के कार्यालय खोले गए हैं वन एवं राजस्व विभाग के द्वारा भूमि की जांच एवं सीमांकन कर वन व्यवस्थापन की कार्यवाही की जाएगी। इसके उपरांत लोगों को पट्टे वितरित किए जाएंगे।

संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बाला गुरू के., राष्ट्रीय उद्यान के उप संचालक श्री गुरूदेव के साथ संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन एपीओ संजय सिंह द्वारा किया गया।




