Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़छुपा रुस्तमजबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*अमरपाटन राजस्व विभाग एसडीएम केके पांडे के द्वारा दिए गए आदेशों की ग्राम पंचायत के दबंगों ने उड़ाई धज्जियां*

तहसील अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश

*अमरपाटन राजस्व विभाग एसडीएम केके पांडे के द्वारा दिए गए आदेशों की ग्राम पंचायत के दबंगों ने उड़ाई धज्जियां*

मध्य प्रदेश सतना जिला तहसील अमरपाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में 21 जून 2021 को चलाया गया था कोविड-19 का टीका अभियान जिसमें काफी जनता ने चढ़ बढ कर वैक्सीन को सफल बनाने में हिस्सा लिया था

और अमरपाटन एसडीएम केके पांडे जी का आगमन हुआ था और जनता के सामने हरिजन आदिवासी एवं ग्राम पंचायत बाली जर्जर सड़क को देखकर सचिव फटकार लगाई थी और जनता के सामने सरपंच साहब को फोन पर फटकार लगाई थी और जनता को सड़क बनने के लिए आश्वासन दिया गया था और सरपंच सचिव को आदेश जारी किया गया था कि यह सड़क जल्द से जल्द बन जानी चाहिए

लेकिन एसडीएम महोदय के आदेशों का पालन आज तक नहीं किया गया और सड़क उसी तरह जर्जर आज भी है फिर राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ के द्वारा खबर भी चलाई गई और पत्रकारों के द्वारा एसडीएम महोदय एवं जनपद पंचायत सीईओ जी को फोन पर सूचना दिया गया था

और सूचना के आधार पर जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि प्रस्ताव बनवाकर जनपद पंचायत मैं प्रस्तुत किया जाए लेकिन आज तक अभी प्रस्ताव ही बन रहा है और जनता एवं प्रशासन को ग्राम पंचायत के द्वारा गुमराह किया जा रहा है और बात कर रहे हैं कानून और सच्चाई की

( इससे भी बड़ी बात यह है )

नल जल योजना के तहत चलने वाली सप्लाई को दो-तीन दिन से बंद कर दिया गया और गरीब जनता पानी के लिए इधर उधर भटक रही हैं

क्योंकि 3 दिन पहले डिग्गी पिटवा कर जनता को डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए सूचित किया गया था लेकिन कुछ जनता ने अपना अपना डॉक्यूमेंट नहीं जमा कर पाया तो उसी दिन से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई अब सोचिए गरीब जनता को डॉक्यूमेंट ना जमा करने पर इतनी बड़ी सजा मिली

 

और इससे भी बड़ी बात यह है

कि जो बोरिंग करवाए गए हैं ग्राम पंचायतों में बड़े-बड़े चिन्हित लोगों के घर के सामने है और उसमें मोटर भी फिट है और नल जल योजना के तहत चलने वाली सप्लाई सिर्फ गरीब जनता केही कनेक्शन है और गरीब जनता को ही हमेशा इस तरह के सजा दी जाती है

 

और राजस्व विभाग के आदेशों का पालन न करने पर कितनी बड़ी सजा हो सरपंच सचिव पर होनी चाहिए क्योंकि 3 महीने से गुमराह किया जा रहा है

अब इसे दबंगई समझा जाए या ग्राम पंचायत की राजनीति

यदि सरपंच सचिव ऐसी लापरवाही हो तो जनता कुछ नहीं कर सकती यदि जनता की थोड़ी सी गलती मैं सप्लाई बंद कर दिया गया और जनता यही कानून को लेकर ग्राम पंचायत के चक्कर काटती रहती है और उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है

यदि जनता नियम और कानून की बात करें तो ग्राम पंचायत के द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है

यदि सरपंच सचिव ऐसे लापरवाही पाई जाए तो उसके लिए क्या सजा होनी चाहिए यह तो अमरपाटन का प्रशासन ही फैसला कर सकता है

अब देखना यह है कि अमरपाटन प्रशासन क्या सच्चाई पर कार्यवाही करेगा या नहीं

 

*मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button