*रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा खुलेआम भ्रष्टाचार छोटे कर्मचारियो की तनख्वाह डकार गए डॉ प्रभारी गरीब कैसे करेंगे अपने बच्चों का पालन पोषण प्रशासन भी नहीं दे रहा ध्यान*
रामनगर तहसील जिला सतना मध्य प्रदेश

*रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा खुलेआम भ्रष्टाचार छोटे कर्मचारियो की तनख्वाह डकार गए डॉ प्रभारी गरीब कैसे करेंगे अपने बच्चों का पालन पोषण प्रशासन भी नहीं दे रहा ध्यान*
सतना जिला रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरकेएस यानी रोगी कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारी सात से 8 लोग हैं जिसमें रामनगर समुदायिक केंद्र में 25 हजार से 30,000 के आसपास मासिक आय आता है
जिसमें रामनगर में पदस्थ रोगी कल्याण कर्मचारियों का वेतन 7 माह से 10 माह के आसपास रामनगर प्रभारी डॉ विनय कुमार रवि के द्वारा नहीं दिया गया
जिसमें यह छोटे कर्मचारी अपने परिवार एवं अपना स्वयं का भरण पोषण कैसे कर पाते होंगे सबसे बड़ी विडंबना यह है कि रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माननीय राज्यमंत्री श्री राम खेलावन पटेल माननीय जिला सतना कलेक्टर महोदय एवं रामनगर अनुविभागीय अधिकारी श्री हेम करण धुर्वे जी इन सभी उच्च अधिकारियों के द्वारा हॉस्पिटल रामनगर का निरीक्षण किया गया था
लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इन छोटे कर्मचारियों पर रोगी कल्याण में काम कर रहे हैं लेकिन किसी के द्वारा इनकी समस्या नहीं पूछी गई ऐसा क्यों
यह खबर को माननीय उच्च अधिकारी महोदय एवं क्षेत्रीय नेताओं के द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए और ऐसे लापरवाह डॉक्टर प्रभारी के ऊपर जांच करा कर सख्त कार्यवाही की जाए और इन कर्मचारियों का वेतन दिलाया जाए जिससे यह अपने परिवार का एवं स्वयं का भरण एवं पालन पोषण सुचारू रूप से कर सके
सबसे बड़ी बात यह है कि
रामनगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ विनय कुमार रवि 10 वर्ष से पदस्थ हैं जो कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार 3 से 4 वर्ष तक मैं ट्रांसफर होना चाहिए
जिसमें डॉ विनय कुमार रवि का एक या दो बार ट्रांसफर होने के बाद राजनैतिक पकड़ के चलते यह नेताओं के मेहरबानी से इनका ट्रांसफर कैंसिल हो जाता है
ऐसा क्यों इसका इसका खामियाजा छोटे कर्मचारियों को भुगतना पढ़ रहा है इसमें एक ऐसा कर्मचारी रोगी कल्याण का रामलाल आज भी लकवा ग्रसित मरीज घर पर है लेकिन उसका भी वेतन नहीं दिया गया
निवेदन है कि तत्काल इन गरीबों का जांच कर कार्यवाही करें
पत्रकार सुरक्षा कल्याण परिषद सह सचिव जिला सतना✍️✍️✍️🙏🙏🙏
पहले भी पत्रकारों के द्वारा खबर चलाई गई थी लेकिन आज दिनांक तक उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही एवं जांच नहीं की गई
सच्चाई से कोई समझौता नहीं *
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ से मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻




