Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़छुपा रुस्तमजबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशाविदेशसतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*सिंगरौली जिला में एनसीएल भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराकर भ्रष्टाचारियों पर हो कार्यवाही: केएन त्रिपाठी*

जिला सिंगरौली मध्य-प्रदेश

एनसीएल भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराकर भ्रष्टाचारियों पर हो कार्यवाही: केएन त्रिपाठी।

आउटसोर्सिंग कंपनियों में 80% रोजगार विस्थापित कोटे में हो आवंटित: आरसीएमएस।

सीएसआर मद का प्रयोग क्षेत्रीय विकास में किया जाए।

ऊर्जांचल। हाल ही में हुए एनसीएल भर्ती में हुई धांधली की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व श्रम मंत्री झारखंड केएन त्रिपाठी ने शनिवार को सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णशिला परियोजना गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा की जिस प्रकार से भर्ती प्रक्रिया पर धांधली के आरोप लग रहे हैं, उस प्रकार से कॉल मंत्रालय को सीबीआई जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, एनसीएल व कोल इंडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे आगे मोर्चे पर लड़ाई लड़ने को तैयार है।

पूर्व श्रम मंत्री, झारखंड सरकार व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने अपने ऊर्जांचल दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए एनसीएल सिंगरौली प्रबंध निदेशक से संगठन द्वारा वार्ता किए गए बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि सीएसआर मद का प्रयोग पूरी तरह से क्षेत्रीय विकास में किया जाए परंतु स्थानीय आरसीएमएस नेताओं के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कहा जा सकता है कि एनसीएल अपने सीएसआर के पैसे को सिंगरौली सोनभद्र से बाहर खर्च कर रहा है, जिसके कारण क्षेत्रीय विकास अवरुद्ध हो रहा है। एनसीएल परियोजना में कार्यरत ओवरबर्डन कंपनियों में स्थानीय विस्थापित युवाओं को रोजगार के संबंध में अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है

और गैर प्रदेश से श्रमिकों को लाकर कार्य कराए जा रहा है। आरसीएमएस, एनसीएल प्रबंधन से मांग करती है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में 80% रोजगार स्थानीय व विस्थापित युवाओं के लिए सुनिश्चित किया जाए।

यदि स्थानीय व विस्थापित नौजवानों के रोजगार के साथ आउटसोर्सिंग कंपनियां खिलवाड़ करती है तो आरसीएमएस सड़क पर उतर कर एनसीएल के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और स्थानीय युवाओं को हक दिलाने के लिए ईट से ईट बजा देगी।

एनसीएल खदानों में खान सुरक्षा सप्ताह के नाम पर अरबों रुपए पानी की तरह बहाए जाते हैं परंतु आए दिन खदान क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाएं साबित करती हैं कि खदान सुरक्षा नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

वहीं खदान क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा बनाए गए मजदूर कैंप, प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम के तहत अवैध है जिसकी जांच डीजीएमएस द्वारा कराई जाएगी।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ अध्यक्ष के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वरिष्ठ मजदूर नेता आदित्य नारायण मिश्रा सहित दर्जनों मजदूर नेता व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मजदूर किसान सभा अंतर्गत 5 सदस्य कमेटी गठित–

आरसीएमएस अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने स्थानीय व विस्थापित युवाओं के आउटसोर्सिंग कंपनियों में समायोजन संबंधी बढ़ती जा रही अनियमितता के रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय मजदूर किसान सभा के बैनर तले 5 सदस्य कमेटी का गठन किया। 5 सदस्य कमेटी में कांग्रेस नेता मनोनीत रवि, अभिषेक मिश्रा, अंकुश दुबे व व अन्य दो नेताओं को शामिल किया गया।

जिन का मुख्य कार्य आउटसोर्सिंग कंपनियों में विस्थापितों के रोजगार संबंधित डाटा को एकत्रित करना और नौकरी के नाम पर धन उगाही कर रहे लोगों का रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को सौंपना होगा।

सिंगरौली जिला से ब्यूरो चीफ से राम मनोज शाह की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button