Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

पुरानी धार्मिक मान्यताओं को भुलाने से समाज राष्ट्र अपनी खुद की पहचान गंवा देता जीवन शैली को अपनाने का दिया संदेश

कटनी जिला मध्य प्रदेश

पुरानी धार्मिक मान्यताओं को भुलाने से समाज राष्ट्र अपनी खुद की पहचान गंवा देता जीवन शैली को अपनाने का दिया संदेश

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

म नाटकों के माध्यम से पुरानी श्रेष्ठ सांस्कृतिक जीवन शैली को अपनाने का दिया संदेश

प्रांतीय सिंधी नाट्य समारोह में मेजबान और मेहमान रंग कर्मियों की लाजवाब प्रस्तुतियां

मध्य प्रदेश जिला कटनी के सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल ने प्रांतीय सिंधी नाटक समारोह का आयोजन सिंधु नवजवान मंडल के सहयोग से अरिंदम सभागार में किया l

मंच पर अभिनीत नाटकों के माध्यम से प्रत्येक घर परिवार समाज को यह संदेश दिया

हमारे जीवन शैली में आधुनिक दूषित शैली को अपनाने से जिस तरह से हानिकारक बदलाव आ रहे हैं उसकी बहुत भारी कीमत हमारे परिवार और समाज को चुकानी पड़ रही है l

अगर हमें जीवन को तनाव मुक्त रखना है तो हमें अपने पुराने संस्कृति मूल्यों को ही पूरी तरह जीना होगा

पुरानी धार्मिक मान्यताओं को भुलाने से समाज और राष्ट्र अपनी खुद की पहचान गंवा देता है l

प्रांतीय नाट्य मंचन समारोह में कटनी एवं मेहमान इंदौर के कलाकारों ने भाग लिया l समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल ने दीप आलोकित कर समारोह का शुभारंभ किया l

अध्यक्षता सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक राजेश वाधवानी ने की l

विशिष्ट अतिथियों में सर्वश्री वीरेंद्र तीरथानी निरंजन पंजवानी चेतन हिंदूजा राजकुमार नानकानी पीतांबर टोपनानी मुरली बलवानी ( भोपाल ) झमटमल ठारवानी रामरतन पायल मनीष गई मंचासीन रहे l
अतिथि सत्कार के बाद नाटकों की उपादेयता पर रंगकर्मी नाटककार जोधाराम जयसिंघानी ने प्रकाश डाला l

प्रथम प्रस्तुती ईहो ही सच आ

नाट्य समारोह के पहले सोपान पर लेखक निर्देशक जोधाराम जय सिंघानी द्वारा रचित नाटक ई हो ही सच आ ( यह ही सच है ) में बेमेल जाति के विवाह से पारिवारिक जीवन तबाह करने वाली युवती को दुष्परिणाम भोगने की , अपनी कुलदेवी हिंगलाज माता की उपासना भूलकर चमत्कार के लालच में पाखंडी बाबा मां के चक्कर में मतिभ्रष्ट होने की त्रासदी को नाटक कथानकों से उजागर किया गया l

कॉमेडी के पुट के साथ पाखंडी बाबा व मां की पोल खोली गई और पाखंड के व्यापार की भर्तस्ना की गई l
लिए
इस नाटक को स्थानीय सिंधी क्वींस की महिला कलाकारों सहित अन्य रंग कर्मियों ने अभिनीत किया l

इनमें जोधाराम जय सिंघानी शुभम नागवानी पायल जेतवानी राखी आहूजा प्रकाश शादीजा जिया सिमरन सौरभ लालवानी मनीषा मखीजा पूजा मंगवानी दर्शन बजाज शोभना झामनानी बरखा अवतानी और चाहत जय सिंघानी आदि कलाकारों ने अभिनय किया l

थोड़ो आहे थोड़े की घुरिज आहे

थोड़ा है थोड़े की जरूरत है- का संदेश देती नाटिका को सिंधु परिषद इंदौर के रंग कर्मियों ने प्रस्तुत किया l

जिसमें एक डाकू की मौत के बाद उसके पास से मिली लूट की संपत्ति का बैग पाने वाले बैंक कर्मी और शिक्षिका के जीवन में किस तरह की अशांति कष्ट और अपयश आते हैं

इस का चित्रण किया गया था अंतत अपराध वृत्ति से प्राप्त धन का त्याग करके उन्हें शांति की प्राप्ति होती है l

नाट्य समारोह के कार्यक्रम प्रभारी परसराम मिरचंदानी (सिंध साहित्य अकादमी भोपाल ) रहे

संचालन एवं आभार प्रदर्शन जोधाराम जय सिंघानी ने किया l

Related Articles

Back to top button