*24 मार्च तक एम.डी.एम. खाद्यान्न उपलब्ध कराए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक – कलेक्टर*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

24 मार्च तक एम.डी.एम. खाद्यान्न उपलब्ध कराए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक – कलेक्टर
100 दिवस सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं विभागीय अधिकारी – वंदना वैद्य
31 मार्च तक शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं – कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/21 मार्च 2022/
कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थिति में दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यह सुनिश्चित करे कि स्कूलों में एमडीएम का खाद्यान्न 24 मार्च तक हर हाल में पंहुचाया जाए साथ ही ऑगनवाडी केन्द्रों में दिये जाने वाले खाद्यान्न गुणवत्तापूर्वक एवं समय पर उपलब्ध हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के अधिक प्रकरण लंबित है जैसे- आदिम जाति कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग के अधिकारियों को कहा कि व्यक्तिगत रूचि लेकर एक-एक प्रकरण की समीक्षा कर निराकरण में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा किसीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों में कोई भी प्रकरण अनअटेंडेड न रहें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए, औचित्यपूर्ण एवं समाधानकारक जानकारी भारी जाए। इसी प्रकार 100 दिवस से अधिक सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में कार्यवाही करते हुए प्रगति लाना सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, इसके लिए एक-एक प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाए और प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने लोकायुक्त एवं आयोग के लंबित प्रकरणों के निराकरण कर प्रतिवेदन भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सहायक संचालक उद्यान को निर्देशित किया कि हल्दी के उन्नतशील खेती करने वाले किसानों की सूची परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन श्री विष्णूकांत विश्वकर्मा से प्राप्त कर उन्हें अच्छी किस्म का हल्दी बीज उपलब्ध कराए साथ ही उनका केसीसी भी बनवाएं। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने किसानों के धान की फसल के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और गेंहू उपार्जन के संबंध में समीक्षा हेतु बैठक आयोजित करने के निर्देश जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं उप संचालक कृषि को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के जिन स्कूलों में उत्तर पुस्तिका मूल्याकंन का कार्य चल रहा है वहां नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लें। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हितग्राहियों का कार्ड 31 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को देते हुए कहा कि इस पर और अधिक प्रगति लाने की आवश्यकता है इसके लिए सभ जीआरएस के आईडी एक्टिवेट कराई जाए एवं कार्य में गुणात्मक सुधार लाया जाए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के तालाबों के साफ-सफाई एवं स्वच्छता कराने एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को तालाब आंवटित किया गया है वे और अधिक गति के साथ कार्य करवाएं, पौनांग तालाब के बाउण्ड्रीवाल कार्य में प्रगति लाई जाए। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए और जल संरक्षण के लिए यह कार्य बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी डीडीओ को निर्देश दिए कि 25 मार्च 2022 तक अपने यहां के लंबित देयक प्रकरणों को जिला कोषालय को प्रस्तुत करे क्योंकि शासन के निर्देशानुसार 25 मार्च के पश्चात उक्त देयक स्वीकृत नही किये जाएगें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशू चंद्र, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, कार्यपालन अधिकारी पीआईयू रमाकांत पाण्डेय,कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी प्रतीक खरे, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी आर.सी. पटेल, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग रणजीत सिंह, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाई पासवान, जिला कोषालय अधिकारी आर.एम. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।




