Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव एवं पथराव, पुलिस ने दौड़ाकर लाठी भांजने में हुई मजबूर*

तहसील रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*जिला के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव एवं पथराव, पुलिस ने दौड़ाकर लाठी भांजने में हुई मजबूर*

(पढ़िए तहसील रघुराज नगर से संवाददाता पीयूष सिंह बघेल की रिपोर्ट)

लोकेशन – सतना,मध्यप्रदेश

एंकर- शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, छात्रवृत्ति, शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दो को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके चलते पुलिस को लाठियां भाजनी पडी। जिसके कारण कई कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पथराव के कारण जहां कई मीडियाकर्मियों को चोटें आई तो वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पहले तो प्रशासन-पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था।

इसी बीच एनएसयूआई के पदाधिकारी बैरिकेट्स पर चढ़ गए और इसी दौरान पथराव हो गया। जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई। वहीं करीब आधा सैकड़ा एनएसयूआई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। एनएसयूआई के पूर्व आव्हान प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा रहा। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए एसएएफ की 2 कंपनी के 150 जवान सहित 3 सौ पुलिस जवानों की मौजूदगी रही। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेटिंग की। जिसके चलते कलेक्ट्रेट मार्ग में जाम की स्थिति रही। वहीं पुलिस ने किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए आंसू गैस, वाटन कैनन समेत तमाम इंतजाम किए थे।

निर्धारित समय से करीब दो घंटे के विलंब से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। रामना टोला स्थित रामलीला मंच से एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों ने मुद्दो को लेकर घेरते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एनएसयूआई के इस कार्यक्रम में सतना समेत रीवा और सीधी जिलों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button