*जिले के 75 स्कूलों में बनाए गए थे कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मिशन 15-18 के तहत किशोर – किशोरियों ने उत्साहपूर्वक कराया कोविड वैक्सीनेशन
जिले के 75 स्कूलों में बनाए गए थे कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/03 जनवरी 2022/
जिले के 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोविड-19 के मिशन 15-18 के तहत वैक्सीनेशन करने 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किए गए अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में 75 कोविड टीकाकरण केन्द्र बनाए गए थे।
टीकाकरण केन्द्र में सुबह से ही टीकाकरण कराने किशोर-किशोरियों में उत्साह रहा। वैक्सीनेशन की माॅनीटरिंग की कमान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली ने संभाली। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर स्तर पर नोडल अधिकारी के माध्यम से व्यवस्थाओं का नियंत्रण सुनिश्चित किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में टीकाकरण के लिए कतारें भी देखीं गईं। टीकाकरण के संबंध में विद्यालयीन छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए टीका जरूरी है, वह टीका लगाकर प्रसन्न हैं।
कई छात्राओं ने कहा कि पिछले वर्ष लाॅकडाउन से स्कूल में ऑफलाईन कक्षाएं नही लगी और परीक्षाएं भी प्रभावित हुईं। इससे उन्हे निराशा हुई थी अब कोविड टीका लगने से कोरोना पर नियंत्रण रहेगा। ऑफलाईन क्लासेस भी लगेगी और परीक्षाएं भी होंगी। उत्कृष्ट विद्यालय की एक छात्रा ने कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए। कोविड-19 वैक्सीन लगने से उत्साहित बच्चों ने वैक्सीनेशन सेंटर में सेल्फी फोटो भी लिया।
15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।
कोविड टीकाकरण के लिए जाने से पहले बच्चों को सामान्य खाना, नाश्ता अवश्य करना चाहिए तथा टीकाकरण कार्यकर्ता के द्वारा सत्र स्थल पर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। बताया गया है कि कोविड-19 का टीका महावारी के दौरान भी लगवाया जा सकता है। वर्तमान परिस्थिति में कोविड टीकाकरण के पश्चात भी कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन आवश्यक है। सायं 5 बजे तक 6321 के लगभग किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण 75 टीकाकरण सत्र के माध्यम से किया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि ऑफलाईन लगभग 2 हजार की डाटा फीडिंग की कार्यवाही जारी थी।




