Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पन्ना जिले में खनिज मंत्री एवं कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के द्वारा छत्रसाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया*

पन्ना जिला मध्यप्रदेश

सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाएं एवं मौत के बढ़ते हुए आंकडे बहुत ही भयावह स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें – मंत्री यातायात नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर सडक सुरक्षा-जी

सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों के आंकडे बहुत ही भयावह

स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें – मंत्री�
यातायात नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर
सडक सुरक्षा-जीवन रक्षा का मंत्र जीवन में उतारें-पुलिस अधीक्षक

सडक सुरक्षा माह पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते खनिज मंत्री�बृजेन्द्र प्रताप सिंह।�

,पन्ना।�मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सडक सुरक्षा माह का आयोजन छत्रसाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित किया गया। जिससे युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागृति पैदा हो। अधिक से अधिक लोगों तक यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाने के लिए सडक सुरक्षा सप्ताह के स्थान पर सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिससे लोग स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वाहन चालते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ सडक पर चल रहे दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें तो दुर्घटनाएं नही होंगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकडे बहुत ही भयावह हैं। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दो पहिया वाहन की दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें मरने वालों की आयु 40 वर्ष से कम होती है। ऐसी मृत्यु होने पर पूरा परिवार परेशान हो जाता है। वहीं दुर्घटना में बहुत सारे लोगों के अंग खराब हो जाते हैं। जिससे उनका जीवन बेकार हो जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक दो पहिया वाहनों का उपयोग आप लोग करते हैं, इसलिए आपको अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर विषय है इसलिए शासन ने प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले यातायात सप्ताह को यातायात माह के रूप में मनाना प्रारंभ किया है। सभी को गंभीरता के साथ वाहन चलाना चाहिए। जिससे स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित हो। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राओं को जागृति लाने का कार्य करना चाहिए। जिससे कम से कम दुर्घटनाएं हों। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जितने लोगों की मृत्यु वाहन दुर्घटनाओं में होती हैं उतनी मौतें अन्य घटनाओं में नही होती। युद्ध में भी मरने वालों की संख्या इससे कम होती है। वाहन दुर्घटनाएं यातायात नियमों का सही ढंग से पालन न करना, तेज गति से वाहन चलाना, शराब के नशे में वाहन चलाना, हेलमेट का उपयोग न करना, सीटबेल्ट न बांधना आदि के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं से राष्ट्रीय क्षति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वाहन चलाते समय पूरी सावधानी और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर छत्रसाल महाविद्यालय के प्राचार्य ए.के. खरे ने अपने उद्बोधन में वाहन दुर्घटनाओं के कारण बताते हुए छात्र-छात्राओं को सचेत रहने के लिए कहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल यादव, कमल लालवानी, जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी� सुनील शुक्ल द्वारा उपस्थितों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया गया।

पन्ना जिला से ब्यूरो चीफ प्रदीप नायक की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button